{"_id":"630d19a5303ec1634f61688f","slug":"omar-says-ramana-retired-before-the-formation-of-bench-to-hear-the-petitions-related-to-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: उमर अब्दुल्ला बोले- अनुच्छेद 370 संबंधी याचिकाओं की सुनवाई पीठ के गठन से पहले रिटायर हुए रमना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: उमर अब्दुल्ला बोले- अनुच्छेद 370 संबंधी याचिकाओं की सुनवाई पीठ के गठन से पहले रिटायर हुए रमना
Tue, 30 Aug 2022 01:25 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:25 AM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने अप्रैल में तत्कालीन सीजेआई रमना की टिप्पणियों के बारे में ट्विटर पर एक समाचार रिपोर्ट साझा की, जिसमें जस्टिस रमना ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट गर्मी की छुट्टी के बाद याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इसके बावजूद वह पीठ का गठन किए बिना सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के सेवानिवृत्त होने के दो दिन बाद नेशनल कांन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाओं को बड़ी आसानी से परे धकेल दिया ताकि लोग इसे भूल जाएं।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने अप्रैल में तत्कालीन सीजेआई रमना की टिप्पणियों के बारे में ट्विटर पर एक समाचार रिपोर्ट साझा की, जिसमें जस्टिस रमना ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट गर्मी की छुट्टी के बाद याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
उमर ने लिखा कि इसके बावजूद वह पीठ का गठन किए बिना सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों को आश्चर्य होता है कि इन संस्थानों में लोगों का विश्वास क्यों कम हो जाता है, शायद इसका गंभीर मुद्दों को संभालने के तरीके से कुछ लेना-देना है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शनिवार को न्यायमूर्ति रमना के स्थान पर भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। .