{"_id":"72884a7ae97f288381cc30953847a0a0","slug":"omar-in-pulwama-took-stock-of-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने पुलवामा में लिया राहत कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने पुलवामा में लिया राहत कार्यों का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 19 Sep 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पुलवामा का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार मुश्किल की इस घड़ी में उनके साथ है तथा बाढ़ पीडि़त परिवारों के पुनर्वास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पतालों की कार्यप्रणाली को भी आगे बढ़ाया गया है तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से मलबा हटाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि चंद दिनों के भीतर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में और अधिक बेहतरी आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बाढ़ में बर्बाद हुए बागवानों के इलाके का भी दौरा किया तथा गादुर पुल का उद्घाटन किया। यह पुल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे सेना ने पुलवामा जिले को अस्थायी तौर पर अन्य क्षेत्रों से जोड़ा है। उन्होंने सेना के कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन