{"_id":"ff9be9d4b8cc7057c9d18f1e5558d601","slug":"omar-arrived-the-first-time-since-winning-in-birwah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद पहली बार बीरवाह पहुंचे उमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद पहली बार बीरवाह पहुंचे उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और बीरवाह विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को बीरवाह विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। बीरवाह से जीत हासिल करने के बाद उमर का यह पहला दौरा था।
विज्ञापन
जहां उन्होंने कई जगहों पर जनसभाएं कर अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उमर ने जनता द्वारा उनके प्रति दिखाए भरोसे और उन्हें सहयोग देकर जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
उमर ने इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों के मसलों को समय पर हल करने का निर्देश दिया।
कहा कि भीषण सर्दियों के दौरान लोगों के कई मसले होते हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाया जाना चाहिए। उमर ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि वह अधिकतर अपने क्षेत्र के लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे, ताकि उनकी मुश्किलों का हल निकाला जा सके।
विज्ञापन