फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar are spreading communalism in Jammu and Kashmir : Gadkari

उमर कश्मीर में सांप्रदायिकता फैला रहे हैं: गडकरी

Mon, 01 Dec 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 01 Dec 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
Omar are spreading communalism in Jammu and Kashmir : Gadkari

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उमर सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। ऐसी राजनीति रियासत और राष्ट्र के लिए गलत है।

विज्ञापन


वे उमर के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जूते साफ करने से वोट नहीं मिलेंगे। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए गडकरी पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

 
अनुच्छेद 370 पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘अनुच्छेद 370 पर न तो किसी से समझौता हुआ है और न ही भाजपा इससे पीछे हटी है। हमारे प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर दिया है। इस पर वे कुछ और नहीं कहना चाहते।’
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत की गठबंधन सरकार और उमर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके विभाग के पास रियासत की सड़कों के लिए कई योजना लंबित पड़ी हैं। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री उमर और संबंधित विभागों के साथ चार बैठकें कीं, लेकिन प्रादेशिक सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग न मिल पाने के कारण वे लंबित पड़ी हैं।


जम्मू-कश्मीर में चार अन्य फोरलेन सड़कों की मांग पर गडकरी ने रियासती सरकार के पाले में गेंद डाल दी। कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार उनके पास प्रस्ताव भेजे, उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed