फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   omar abdullah tweet on iim in jammu

जम्मू में IIM की स्थापना को हरी झंडी मिलने के बाद तिलमिलाए उमर

Thu, 13 Oct 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 13 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah tweet on iim in jammu
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू को आईआईएम मिलने से तिलमिला गए हैं।
विज्ञापन


उमर ने जम्मू के लिए आईआईएम को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर भी तल्ख टिप्पणी की। उमर ने कहा आईआईटी के बाद अब आईआईएम भी जम्मू के लिए मंजूर किया गया है। यह पक्षपाती सियासत को दर्शाता है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सत्ता के लिए अपनी आत्मा बेच चुकी हैं।
 

'जम्मू-कश्मीर में संतुलित विकास के दावे कहां चले गए'?

omar abdullah tweet on iim in jammu
व‌िधानसभा में बोलते उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
​उमर ने ट्वीट कर कहा जम्मू को आईआईटी और आईआईएम मिल गए हैं। जम्मू-कश्मीर में संतुलित विकास के दावे कहां चले गए। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जम्मू में आईआईएम स्थापित करने को मंजूरी के फैसले पर प्रतिक्रिया करते हुए उमर ने कहा कि जम्मू को आईआईएम देने का फैसला साफ तौर पर पक्षपाती सियासत को साबित कर रहा है। इसी की उम्मीद भी की जा रही थी।

हैरानी की बात नहीं है कि वर्तमान में राज्य के हालात खराब हैं। उमर ने कहा जब कश्मीर के लिए एम्स को मंजूरी दी गई तो जम्मू में विरोध हुआ। सरकार ने एक एम्स जम्मू के लिए भी मंजूर किया। अब पक्षपात क्यों किया जा रहा है। कश्मीर के लिए यदि सरकार आउट कैंपस को पर्याप्त बताती है तो कश्मीर में आईआईएम और जम्मू में उसका आउट कैंपस हो सकता था। महबूबा मुफ्ती अपना राजनीतिक एजेंडा बेच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed