{"_id":"5c717291bdec227367367a86","slug":"omar-abdullah-thanked-to-pm-modi-over-breaking-silence-on-attacks-on-kashmiris","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने ट्वीट कर लिखा, नरेंद्र मोदी साहब, आपको धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने ट्वीट कर लिखा, नरेंद्र मोदी साहब, आपको धन्यवाद
Sat, 23 Feb 2019 09:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों के साथ कथित रूप से हो रही मारपीट के खिलाफ बोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
उमर ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी साहब, आपको धन्यवाद। आज आपने हमारे दिल की बात कह दी। पुलवामा हमला हुए हफ्ते भर से भी ज्यादा समय हो गया और एक सप्ताह से भी अधिक समय से कश्मीरी जनाक्रोश का सामना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में अपनी बात कही। शायद अब कश्मीरियों को निशाना बनाने वाली ताकतें हमले बंद कर देंगी।
विज्ञापन