फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar abdullah says PDP may not field candidates against National conference in Kashmir

लोकसभा चुनाव: उमर बोले- इंडिया गठबंधन का हिस्सा पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ नहीं उतारेगी उम्मीदवार

Tue, 02 Apr 2024 05:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नेकां के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का कोई इरादा नहीं दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भी निंदा की।

विज्ञापन
Omar abdullah says PDP may not field candidates against National conference in Kashmir
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) कश्मीर घाटी में उनकी पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ऐसा उन्होंने संभावना जताई। उमर ने कहा कि पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नेकां के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का कोई इरादा नहीं दिखाया है। 

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की हालिया रैली का जिक्र किया, जहां महबूबा मुफ्ती ने नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के साथ मंच साझा किया और गठबंधन के लिए पीडीपी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि वह दोनों पार्टियों के बीच कलह न पैदा करें।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कश्मीर में नए गठबंधन के उद्भव की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि ये दल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में भाजपा के छद्म प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 पर अब्दुल्ला ने अपना रुख दोहराते हुए कहा कि यह एक गंभीर गलती थी जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भी निंदा की और कहा कि वह भाजपा की त्रुटिपूर्ण नीतियों का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed