फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah says do not mislead the people of the state on Article 370, believe in supreme court

उमर ने कहा, अनुच्छेद 370 पर राज्य के लोगों को गुमराह न करे, सर्वोच्च न्यायालय पर विश्वास रखे केंद्र

Thu, 25 Jul 2019 10:33 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 25 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah says do not mislead the people of the state on Article 370, believe in supreme court
उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
नेकां के उपप्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार को सर्वोच्च न्यायालय पर विश्वास रखना चाहिए। न्यायालय के फैसले तक केंद्र को इंतजार करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अनुच्छेद 370 और 35-ए पर अघोषित धमकियों से बचना चाहिए। उमर ईदगाह श्रीनगर में हुए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेकां न्यायालय के फैसले पर विश्वास करती आई है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि न्यायालय का कोई फैसला आने तक इस पर कोई टिप्पणी न की जाए। अनुच्छेद 370 संविधान के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार प्रदान करता है। इसमें राज्य विधानसभा को सशक्त बनाने के साथ राज्य के लोगों को स्टेट सब्जेक्ट का अधिकार है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्तर पर खासतौर पर कश्मीर में अनुच्छेद को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसका घाटी के हालात पर असर पड़ेगा। ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले कश्मीर के लोग जरूरी सामान की खरीदारी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और राज्य प्रशासन राज्य के लोगों को गुमराह क्यों कर रहा है। इससे नई दिल्ली में कुछ नहीं होगा, लेकिन जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री के पंद्रह अगस्त के बाद आर्टिकल 35 ए को खत्म करने के बयानों से हालात खराब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed