{"_id":"5f27a6c17deb052a997914b4","slug":"omar-abdullah-on-boycott-chinese-products-and-chinese-sponsors-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के मैनेजमेंट पर उमर का प्रहारः बोले- जनता कर रही विरोध और चीनी कंपनियां हैं प्रायोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल के मैनेजमेंट पर उमर का प्रहारः बोले- जनता कर रही विरोध और चीनी कंपनियां हैं प्रायोजक
Mon, 03 Aug 2020 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन निर्मित वस्तुओं के बायकॉट के बीच आईपीएल के मैनेजमेंट पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर देश में चीन निर्मित वस्तुओं का विरोध हो रहा है तो वहीं आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने टूर्नामेंट में चीन की कई कंपनियों को स्पॉन्सरशिप की इजाजत दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले की फिराक में पाकिस्तान
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट कर कहा कि कोई बड़ी बात नहीं कि चीन मन ही मन इस बात पर खुश हो रहा होगा कि हम वहां से मिलने वाले निवेश, स्पॉन्सरशिप और एडवरटाइजिंग को लेकर कितनी दुविधा में हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि बात पर हमेशा शक रहता है कि क्या हम वाकई चीन की कंपनियों के बिना मैनेज नहीं कर सकते? अब चीन को भी कमजोरी पता चल जाएगी।
विज्ञापन
BCCI/IPL governing council has decided to retain all sponsors including the big Chinese ones. I feel bad for those idiots who threw their Chinese made TVs off their balconies only to see this happen.— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 2, 2020
उन्होंने कहा कि चीन की घुसपैठ की वजह से एक तरफ लोग उसके सामान का बायकॉट कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ आईपीएल में चीन को छूट दी जा रही है। इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे उन लोगों के लिए अफसोस हो रहा है, जिन्होंने अपने मेड इन चाइना टीवी बालकनी से फेंक दिए थे।