जल्द ही लंदन जाएंगे उमर अब्दुल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सियासी गठजोड़ को लेकर चल रहे घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कश्मीर छोड़कर लंदन जाने की तैयारी कर रहे हैं। रियासत में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा एनसी के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। सियासी पंड़ित यह भी कह रहे हैं कि उमर के पास पीडीपी को रोकने के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
बता दें कि उमर के पिता फारूख अब्दुल्ला लंदन में एडमिट हैं। हाल ही फारूक का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। जिसके बाद उनके पिता स्वस्थ्य हैं। 15 दिसंबर को चौथे चरण के चुनाव के दौरान उमर ने ट्वीट करके भी बताया था कि वह अपने पिता को मिस कर रहे हैं।
बुधवार को श्रीनगर से लंदन जाने के लिए निकले उमर ने कहा कि, अब यहां रुकने के लिए मेरे पास कोई वजह नहीं है। उमर फिलहाल दिल्ली से श्रीनगर वापस आ रहे हैं यहां से वह 27 दिसंबर को लंदन जाएंगे।
I don't want to spoil a good story but I haven't cancelled or postponed my trip to England. I was always booked on the 27th of Dec.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) December 25, 2014
बाढ़ और चुनाव में अकेले थे उमर
बता दें कि उमर के पिता फारूक बीते चार महीनों से लंदन में अपनी किडनी का इलाज करा रहे थे। उमर की मां मोली ने ही फारूक को अपनी किडनी डोनेट की है। ऐसे में मां-पिता दोनों से दूर उमर ने अकेले ही कश्मीर की भयंकर बाढ़ का सामना किया।
इसके बाद उमर ने चुनावों में भी अकेले ही अपनी पार्टी को लीड़ किया था। उमर के ट्वीट्स में भी उनके अकेलेपन का दर्द झलक चुका है। उमर और उनकी बहन हिना ने ट्वीट करके लोगों से अपील की थी कि वह उनके पिता कि सलामती की दुआ करें।
चुनावी घमासान खत्म होते ही उमर ने बिना देर किए हुए अपने पिता के पास जाने की प्लानिंग पहले ही कर ली थी। चुनाव के नजीते आते ही उमर ने लंदन का रुख कर लिया।