{"_id":"5c680344bdec224bc356f7a2","slug":"omar-abdullah-disappointed-that-all-party-resolution-did-not-include-call-for-calm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय बैठक में शांति की अपील को शामिल नहीं करने से निराश हूं : उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय बैठक में शांति की अपील को शामिल नहीं करने से निराश हूं : उमर अब्दुल्ला
Sat, 16 Feb 2019 06:04 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, जम्मू
भाषा, जम्मू
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा आतंकवादी हमले पर दिल्ली में शनिवार को आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में पारित किए गये प्रस्ताव में जम्मू में हिंसा और दूसरे राज्यों में तनाव के मद्देनजर शांति बनाए रखने की अपील को शामिल नहीं किए जाने को लेकर निराशा जाहिर की है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी बड़ी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस बैठक में आतंकवादी हमले और सीमा पार से उसे मिल रहे समर्थन की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। विपक्षी पार्टी के सदस्यों ने इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर कहा, “इस बात से निराश हूं कि प्रस्ताव में शांति की अपील शामिल नहीं की गई। जम्मू में हिंसा एवं कुछ राज्यों के यूनिवर्सिटी/ कॉलेज परिसरों में तनाव की खबरों को देखते हुए मैं निंदा एवं शोक जाहिर करने के साथ ही शांति की अपील की उम्मीद कर रहा था।”
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में शुक्रवार को जम्मू वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (जेसीसीआई) द्वारा बुलाई गई आम हड़ताल से शहर का व्यापार और जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ था। लोगों ने आतंकवादी हमले के प्रति रोष जताने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला।
पुलिसकर्मी समेत नौ लोग शुक्रवार को हुए पथराव में घायल हुए एवं कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और आग के हवाले कर दिया गया। जम्मू शहर में शनिवार को भी कर्फ्यू लगा रहा और सेना ने संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई कर रहे कुछ कश्मीरी युवाओं ने आरोप लगाया है कि उनको परेशान किया जा रहा है एवं मकान मालिक अपने घरों पर हमला होने की आशंका में उनसे घर खाली करने को कह रहे हैं।