फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah and mehbooba mufti retweeted each other on twitter after vidhansabha dissolved

J&K: दूरियां बनी नजदीकियां, सियासी ड्रामे ने महबूबा और उमर के बीच कम की तल्खी

Thu, 22 Nov 2018 02:30 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Nov 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
omar abdullah and mehbooba mufti retweeted each other on twitter after vidhansabha dissolved
महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को चले सियासी ड्रामे ने महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के बीच की दूरियों को कम करने का भी काम किया। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा और नेकां उप प्रधान उमर अब्दुल्ला के बीच की नजदीकियां उनके ट्वीट में भी देखने को मिली। जहां, महबूबा ने अपने 26 साल के पालिटिकल करियर में बस कुछ देख लेने की बात कहते हुए उमर अब्दुल्ला के प्रति आभार जताया। वहीं इस आभार का जवाब ‘गुड लक’ के साथ देने में उमर ने भी कंजूसी नहीं बरती। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने भी महबूबा के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आपसे सहमत होते हुए आपके कहे री-ट्वीट करूंगा। पालिटिक्स की दुनिया आश्चर्य चकित करने वाली होती है। आगे की लड़ाई के लिए गुड लक।’ उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। दोनों पार्टियां वैचारिक स्तर पर भी एक दूसरे से भिन्नता रखती हैं। ऐसे में कोई भी यह अंदाज नहीं लगा सकता था कि दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे को आभार जताकर एक दूसरे के ट्वीट को री-ट्वीट करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed