पुलवामाः शोपियां में जवान की हत्या की महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुला ने कड़ी निंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि शनिवार को शोपियां के वोठमुला गांव में लोगों ने गोलियों से छलनी शव को देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जांच में पता चला की शव सेंजन गांव निवासी व सेना की 175 टेरीटोरियल आर्मी में तैनात जवान इरफान अहमद डार का था।
वह इन दिनों बांदीपुरा के गुरेज में तैनात थे। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को वह घर से अपनी कार में किसी काम के सिलसिले में निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। एसएसपी एएस दिनकर ने बताया कि गोलियों से छलनी जवान के शव को बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ है। बताया कि आतंकियों के जो ग्रुप इलाके में सक्रिय हैं उनके खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन के दबाव में वह इस प्रकार की घटनाओं कां अंजाम देते हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शहीद जवान 26 नवंबर तक छुट्टी पर घर गए थे। उन्होंने संभावना जताई की आतंकियों ने उन्हें अगवा कर उसकी निर्मम हत्या की है।
मुख्यमंत्री मुफ्ती ने की हत्या की कड़ी निंदा
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इरफान टेरिटोरियल आर्मी के एक बहादुर सिपाही थे।
आतंकियों द्वारा इस तरह के अमानवीय कार्यो से घाटी में शांति की बहाली और जनजीवन को सामान्य बनाने की हमारी कवायद को वह कमजोर कर नहीं कर पाएंगे।' उन्होंने शहीद जवान के परिवार वालों के साथ संवेदना जताते हुए मृतक की आत्मिक शांति की दुआ मांगी।
Strongly condemn the brutal killing of Irfan Ahmed ,a brave Territorial Army soldier at Shopian.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) November 25, 2017
Such heinous acts will not weaken our resolve to establish peace and normalcy in the valley.