फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   olympic bronze medal winner chain singh's big wish

'ओलंपिक में गोल्ड जीतने तक नहीं करुंगा शादी'

Thu, 09 Oct 2014 04:22 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
olympic bronze medal winner chain singh's big wish

कभी गोलियों की आवाज से डरने वाले चैन सिंह को स्वयं भी नहीं पता था कि वह एक दिन अपने देश के लिए शूटिंग में कांस्य पदक जीतने का गौरव हासिल कर सकता है।

विज्ञापन


25 साल के  डोडा के डेयर डेविल चैन सिंह अपने साथ-साथ अपने छोटे से गांव चैनसर का नाम भी सुनहरी अक्षरों में लिख दिया है। कोरिया के इंचियोन शहर में आयोजित एशियन खेलों में शूटिंग स्टार के रूप में उभरे जम्मू कश्मीर के चैन सिंह अपने माता-पिता के सबसे बड़े बेटे हैं।

विज्ञापन


बारहवी में पढ़ते ही 2007 में अखनूर में सेना की भर्ती में भाग लिया और 13वीं जैक लाई में भर्ती भी हो गए। सेना द्वारा कम आयु के सैनिकों के लिए निशानेबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 ओलं‌पिक तक शादी नहीं करेंगे चैन

olympic bronze medal winner chain singh's big wish

बचपन में फौज की जिन गोलियों की आवाज से चैन सिंह डर के भाग जाते थे, उसी में उन्होंने वह कमाल कर दिखाया कि वर्ष 2008 में ही राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चैन सिंह के खाते में अब तक 21 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।

ओलंपिक में पदक जीतने का सपना लेकर आगे बढ़ने वाले चैन सिंह के परिवार वाले निशानेबाजी के इस खेल के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। चैन सिंह के अनुसार, मेरे माता-पिता को इस खेल के बारे में ज्यादा नहीं पता है। मैं ही उन्हें बताता हूं। उन्हें खुश देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है।

ओलंपिक में स्वर्ण पदक पाकर ही चैन को चैन आएगा। यह सपना उन्होंने अपने अंदर संजोया नहीं है, बल्कि इसी के लिए वह अब कड़ी मेहनत करेंगे। स्मार्ट और हैंडसम फौजी शूटर के लिए फिलहाल शादी कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्हें वर्ष 2016 तक शादी नहीं करनी है। अपने सपने को पूरा करने के बाद ही चैन सिंह अपनी शादी के बारे में विचार करेंगे, जो कि पूरी तरह से उनके माता-पिता और उनकी दादी का निर्णय होगा।

चैन के दीदार को बेचैन दिखे युवा

olympic bronze medal winner chain singh's big wish

गुलशन ग्राउंड में बुधवार को अलग ही नजारा था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते युवाओं ने एक नायक को कंधों पर बिठा रखा था। हर कोई अपने हीरो का एक दीदार पाने को बेताब था। ये नायक थे घाटी के लाल चैन सिंह जिनके प्रतियोगिता के बाद पहली बार जम्मू आने पर गुलशन ग्राउंड में भव्य स्वागत किया गया।

भारत के लिए एशियन खेलों में कांस्य पदक बटोरने वाले जम्मू कश्मीर के लाल चैन सिंह को जम्मू कश्मीर राइफल एसोसिएशन ने सम्मानित किया। चैन सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद जम्मू के युवा शूटरों को भी कामयाबी के गुर सिखाए। चैन सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

मेडल कोई भी ला सकता है लेकिन उसके लिए प्रैक्टिस और रेंज दो चीजों पर ध्यान केंद्रित करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में शूटिंग रेंज की कमी को उजागर करते हुए कहा, युवाओं को शूटिंग की तरफ आकर्षित करने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आपके पास अच्छी और बढ़िया शूटिंग रेंज हों।

इससे पहले पूर्व आईजी दिलबाग सिंह ने जम्मू कश्मीर के सपूत का स्वागत किया और उन्हें और उनके परिवारजनों को इस मौके पर बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों सहित जम्मू के युवा शूटर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed