{"_id":"6a3af65daa7edbc7620e05df","slug":"old-bus-stand-market-protest-jammu-news-c-10-jmu1062-945648-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुराने बस स्टैंड बाजार में रास्ता बंद करने के विरोध में सड़क पर व्यापारी, बैकफुट पर प्रशासन, फेंसिंग हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुराने बस स्टैंड बाजार में रास्ता बंद करने के विरोध में सड़क पर व्यापारी, बैकफुट पर प्रशासन, फेंसिंग हटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुराने बस स्टैंड बाजार में तारबंदी के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों और दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि बाजार में लगाए गए कंटीले तार से लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। मामला बढ़ता देखकर प्रशासन ने यूटर्न लेते हुए कटीले तार की फेंसिंग को हटवा दिया।
प्रदर्शन के चलते बाजार में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दुकानदारों का कहना था कि प्रमुख रास्तों को बंद करने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। लोगों की स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे व्यापारियों या आम नागरिकों को दिक्कतें हों।
भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने आरोप लगाया कि देर रात बिना व्यापारियों और बाजार संघों से चर्चा किए फेंसिंग की गई। कुछ दुकानों के हित में सैकड़ों व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों के रोजगार को प्रभावित नहीं किया जा सकता। बाजार के सभी रास्ते खुले रहने चाहिए और किसी भी प्रकार की तारबंदी स्वीकार नहीं की जाएगी।