{"_id":"6a040a2f24936813540bd712","slug":"oil-tanker-overturns-on-srinagar-leh-highway-at-watlar-army-s-24-rr-launches-swift-rescue-operation-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: श्रीनगर-लेह हाईवे पर हादसा, तेल टैंकर पलटा; सेना ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: श्रीनगर-लेह हाईवे पर हादसा, तेल टैंकर पलटा; सेना ने संभाला मोर्चा
Wed, 13 May 2026 10:51 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 13 May 2026 10:51 AM IST
सार
श्रीनगर-लेह हाईवे के वाटलार इलाके में बुधवार सुबह एक तेल टैंकर पलट गया जिस कारण यातायात प्रभावित हो गया। घटना के बाद सेना की 24 आरआर टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और सुरक्षा अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
तेल टैंकर
- फोटो : सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कश्मीर के गांदरबल जिले के वाटलार इलाके में एक तेल टैंकर अचानक पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स (24 आरआर) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सेना के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके को सुरक्षित किया, स्थानीय लोगों की मदद की और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि सेना और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। फिलहाल टैंकर को हटाने और मार्ग को पूरी तरह सामान्य करने का काम जारी है। हादसे में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन