फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OGW affiliated with Hizbul Mujahideen arrested with arms in kishtwar jammu and kashmir

आतंकवाद पर प्रहार: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 10:32 PM IST
सार

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो ग्रेनेड, एके-47 के 120 कारतूस, दो मैग्जीन और आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद किए गए।

विज्ञापन
OGW affiliated with Hizbul Mujahideen arrested with arms in kishtwar jammu and kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिसने पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को इलाके में आतंकियों के मददगारों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर किश्तवाड़ पुलिस, सेना की 17 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार किए। जिनके कब्जे से दो ग्रेनेड, एके-47 के 120 कारतूस, दो मैग्जीन और आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद किए गए।
विज्ञापन


आतंकियों के मददगारों की पहचान शफी बकरवाल पुत्र मीर खान, फरीद अहमद पुत्र हाजी खान, जुबैर अहमद पुत्र मोहम्मद शफी और इस्माइल पुत्र पेरिया के रूप में हुई है। किश्तवाड़ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed