{"_id":"677c41cc8d815ae2bd0c8afc","slug":"officials-of-power-corporation-will-aware-the-peoples-to-install-solar-penal-jammu-news-c-10-lko1027-518172-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली अधिकारी जाएंगे गांव-गांव, लगवाएंगे सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली अधिकारी जाएंगे गांव-गांव, लगवाएंगे सोलर पैनल
विज्ञापन
- जम्मू संभाग के लिए लक्ष्य निर्धारित, 15 हजार पैनल लगेंगे मार्च तक
- बिजली कारपोरेशन ने तैयार किया खाका, अधिकारियों को भी सौंपा लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सोलर पैनल लगाने के लिए बिजली कारपोरेशन की टीमें अब घर-घर जाएंगी। प्रदेश में कुल 30 हजार पैनल मार्च तक स्थापित होने हैं। जम्मू संभाग में 15 हजार लक्ष्य रखा गया है। होंगे। अब पैनल स्थापित करने के लिए बिजली कारपोरेशन की टीमों में शामिल जेई, एईई और अन्य कर्मचारी गांव-गांव जाएंगे।
मौजूदा समय में पैनल स्थापित करने पर काम धीमी गति से चल रहा है। अभी तक 200 पैनल जम्मू संभाग में स्थापित हो पाए हैं। अब तेज गति से काम शुरू हो रहा है। आगामी सप्ताह से टीमें गांवों में जाएंगी और काम करेगी। इसके लिए कारपोरेशन ने अधिकारियों की ड्यूटी का शेडयूल निर्धारित कर लिया है। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
हाल ही में प्रमुख सचिव अटल डुल्लू ने सोलर पैनल लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब बिजली कारपोरेशन काम कर रहा है। पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से पैनल लगाए गए थे। इसमें जम्मू शहर में सरकारी भवनों को कवर किया गया है। सोलर पैनल लगने से लोगों को ज्यादा बिलों का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
एक वाट पर मिल रही 36 हजार सब्सिडी
इसके अलावा एक वाट पैनल के लिए सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। इसमें 33 हजार केंद्र तो तीन हजार रुपये प्रदेश सरकार सब्सिडी दे रही है। कुल 54 हजार रुपये खर्चा आएगा।
-- -- -- -- -- -
कोट
मार्च तक पूरे प्रदेश में तीस हजार सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जेई, एईई स्तर के अधिकारी गांवों में जाएंगे और जागरूक करेंगे। साथ ही तय लक्ष्य को पूरा करेंगे।
- केके थापा, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
-- -- -- -- --