{"_id":"5d7692fc8ebc3e016c138d71","slug":"officers-reshuffled-by-jammu-kashmir-govt-ashish-becomes-joint-commissioner-of-jammu-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष बने जम्मू नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, सरकार ने कई अफसर इधर से उधर किये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष बने जम्मू नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, सरकार ने कई अफसर इधर से उधर किये
Mon, 09 Sep 2019 11:29 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासन के हित में कई अधिकारियों को सोमवार को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार लखनपुर टोल पोस्ट में डिप्टी आबकारी आयुक्त आशीष कुमार गुप्ता को जम्मू नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रदीप सिंह का तबादला लखनपुर टोल पोस्ट में डिप्टी आबकारी आयुक्त की नियुक्ति मिली है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे केवल कृष्ण का तबादला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उप सचिव के पद पर किया गया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त (सामान्य) जम्मू इंद्रजीत सिंह का तबादला कर उन्हें एसएसएम चातरू तैनात किया गया है। एसडीएम चातरू रोमेन अहमद शेख का तबादला कर उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर राजस्व पुलवामा तैनात किया गया है। प्रोजेक्ट अफसर वेज इंप्लायमेंट मुदस्सिर लतीफ को सहायक आयुक्त (सामान्य) जम्मू के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम विजयपुर विजय कुमार का तबादला कर उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर राजस्व जम्मू बनाया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर राजस्व जम्मू चंद्र प्रकाश का तबादला कर उन्हें एसडीएम विजयपुर तैनात किया गया है। राज्यपाल सचिवालय में उप सचिव सिद्धार्थ धीमान अब वेज इंप्लायमेंट सांबा में प्रोजेक्ट अफसर बनाए गए हैं। जेडीए के तहसीलदार अजय भारती को राज्यपाल सचिवालय में उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है।