{"_id":"5a82eaf68c275c4d0ee241100e1f7578","slug":"officer-not-filed-property-return-in-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी रिटर्न नहीं भरने वालों की शामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी रिटर्न नहीं भरने वालों की शामत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय तिथि समाप्त हो जाने के बावजूद लगभग दो दर्जन अफसरों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं सौंपा है। राज्यपाल एन एन वोहरा इस मुद्दे पर गंभीर हैं। वोहरा इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं। संपत्ति रिटर्न नहीं भरने वाले अफसरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि विभागों में तैनात आईएएस और आईपीएस समेत तमाम अफसरों से प्राप्त ब्योरे की सामान्य प्रशासन विभाग समीक्षा करेगा। बाद में यह सूची राज्यपाल को सौंपी जा सकती है। गौरतलब है कि संपत्ति का ब्योरा देने के लिए 12 फरवरी की तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले सामान्य प्रशान विभाग की ओर से वर्ष 2014 का वार्षिक संपत्ति रिटर्न नहीं भरने वाले 270 आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और केएएस के अफसरों की सूची राज्यपाल वोहरा को सौंपी गई थी। पूर्व में दिए गए आदेश के तहत 31 जनवरी तक ही संपत्ति रिटर्न जमा करना था।
विज्ञापन
राज्यपाल की समीक्षा के बाद सभी प्रशासनिक सचिवों को हर हाल में 12 फरवरी तक रिटर्न जमा कराने के निर्देश दिए गए। अब यह तिथि गुजरे भी सात दिन हो गए हैं। अब रिटर्न जमा न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई लगभग तय है।
वार्षिक संपत्ति रिटर्न और वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट पर मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने भी तमाम विभागों के सचिवों से सूची तलब की है। कमेटी आफ सेक्रेटरीज (सीओएस) बैठक की अध्यक्षता में भी इस मुद्दे पर गंभीरता बरतने को कहा गया था।