फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   OFC to be inserted Both on track

अमरनाथ यात्रा: दोनों ट्रैक पर बिछेगी ऑप्टिकल फाइबर केबल

Fri, 22 Jul 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
 OFC  to be inserted Both on track
अमरनाथ यात्रा - फोटो : File Photo
अमरनाथ यात्रा में संचार तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर आप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी। पवित्र गुफा, पंजतरणी और शेषनाग पर बैंड विड्थ की उपलब्धता के लिए वीसेट्स स्थापित होंगे।
विज्ञापन


भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बालटाल और चंदनबाड़ी स्थित दोनों आधार शिविरों पर वीसेट्स स्थापित करेगा। खराब मौसम में संचार सेवाओं को बहाल रखने की दिशा में यह पहल की जा रही है। वीरवार को श्रीनगर में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 31वीं बैठक में चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने ये निर्देश दिए।  
विज्ञापन


राज्यपाल ने मौजूदा यात्रा इंतजामों पर संतोष जताया। यात्रा का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंच गया है। वर्तमान यात्रा के संदर्भ में बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नामी चिकित्सकीय संस्थानों एम्स, पीजीआईएमईआर और राम मनोहर लोहिया अस्पताल से पर्याप्त संख्या में चिकित्सक उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने मार्ग पर यात्रियों का नियमित चेकअप करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। सभी यात्रियों को मौसम की भविष्यवाणी और यात्रा संबंधी अन्य सलाह दैनिक रूप से क्या करें और क्या न करें, रूप में दी जा रही है।


राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष की यात्रा की समाप्ति के तुरंत बाद ही सुविधापरक शेष कार्यों को समय पर मुकम्मल बनाना सुनिश्चित किया जाए। यात्रा रूट पर वातावरण मैत्री माहौल के लिए बेहतर सालिड वेस्ट प्रबंधन पर जोर दिया गया। बोर्ड सदस्यों ने उम्मीद जताई कि कश्मीर में जल्द हालात सामान्य होने पर यात्रा जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed