फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   obc reservation

Jammu News: ओबीसी समुदाय ने निकाली अधिकार तिरंगा रैली, 27 फीसदी आरक्षण मांगा

विज्ञापन
obc reservation
कहा-12 फीसदी आरक्षण स्वीकार्य नहीं, आबादी के हिसाब से दिया जाए लाभ
विज्ञापन

अखनूर। जम्मू-कश्मीर में मंडल आयोग की रिपोर्ट के कार्यान्वयन की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ओबीसी महासभा के सदस्यों ने वीरवार को अखनूर कस्बे में ओबीसी अधिकार तिरंगा रैली निकाली।
कस्तूरी लाल बसोत्रा, अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर ओबीसी महासभा एवं बंसी लाल चौधरी संयोजक ओबीसी महासभा के नेतृत्व में ओबीसी समुदाय द्वारा निकाली जा रही ओबीसी अधिकार तिरंगा यात्रा दसकाल, मांडा, अखनूर निर्दोष चौक, बस अड्डे आदि से गुजरी। इस दौरान यात्रा में मौजूद लोग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


कस्तूरी लाल बसोत्रा, बंसी लाल चौधरी सहित ओबीसी के कई नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओबीसी को 12 फीसदी आरक्षण मंजूर नहीं है और मोदी सरकार को वादा पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को यूटी में बदलने के बाद केंद्रीय कानूनों को जम्मू-कश्मीर तक बढ़ा दिया गया, फिर मंडल आयोग की रिपोर्ट यहां क्यों लागू नहीं की गई। महज 12 फीसदी आरक्षण उन्हें स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि ओबीसी की आबादी 42 फीसदी है। आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में 27 फीसदी आरक्षण के कार्यान्वयन के अलावा ओबीसी जनता को उनके मौलिक संवैधानिक अधिकारों और उनके राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में शिक्षित करना है। उन्होंने जातिगत जनगणना की भी मांग उठाई। इस दौरान रविंदर मंगोत्रा, फकीर चंद सतिया, राजेंद्र सिक्का, मदन लाल पवार, विकास मेहरा, अमित मेहरा, मनोहर लाल, मोहन लाल पवार, मुरारी लाल बल्गोत्रा, गोपाल सतोत्रा , गुरदीप डोगरा, रमेश, रवि कुमार डोगरा, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed