{"_id":"6a0f7575137829e2770eb03b","slug":"nursing-student-fire-burn-jammu-news-c-10-jmu1062-918970-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रेमी ने तीन दिन तक फोन नहीं उठाया, नर्सिंग की छात्रा ने खुद को लगाई आग, 70 फीसदी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रेमी ने तीन दिन तक फोन नहीं उठाया, नर्सिंग की छात्रा ने खुद को लगाई आग, 70 फीसदी झुलसी
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा चौक स्थित मंदिर-मस्जिद पॉइंट पर वीरवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। युवती का चेहरा छोड़कर गर्दन के नीचे का लगभग 70 फीसदी शरीर बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था जिससे वह सदमे में थी। फिलहाल युवती को गंभीर हालत में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
पीड़िता मूल रूप से रेजिडेंसी रोड की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ और प्रारंभिक जांच के अनुसार पीड़िता लगातार प्रेमी से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी लेकिन युवक उसकी कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था। रिश्ते में आए तनाव से आहत होकर युवती शाम करीब साढ़े चार बजे प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर डोगरा चौक पहुंची। इसके बाद शिव मंदिर के नीचे अखाड़े में युवक के साथ बैठी। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बातचीत के दौरान ही अचानक गुस्से में आकर युवती ने खुद पर पेट्रोल फेंक लिया और माचिस जलाकर आग के हवाले कर दिया।
मौके से भागा युवक, राहगीरों ने बचाई जान
जैसे ही युवती के शरीर से आग की लपटें उठने लगीं, युवक उसे बचाने का प्रयास करने के बजाय भाग गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कंबल डालकर किसी तरह आग को बुझाया और तुरंत नवाबाद पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पीड़िता को एंबुलेंस से जीएमसी पहुंचाया। घटना के बाद से युवती का परिवार भी सदमे में है और फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। परिजन ने पुलिस को बयान नहीं दिया है। वहीं पीड़िता की हालत नाजुक बनी होने के कारण पुलिस देर रात तक बयान दर्ज नहीं कर सकी थी। थाना प्रभारी विकास हंस ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है और युवती के होश में आने के बाद बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लड़की को बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। वह करीब 70 फीसदी तक झुलस चुकी है। चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्सा आग की चपेट में आया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और सर्जरी यूनिट की विशेष निगरानी में रखा गया है। टीम उसे बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।
- डॉ. सोनी सिंह, सीएमओ, जीएमसी