फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Number of corona infected crosses five thousand in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार, प्रदेश में चार और की मौत 

Mon, 15 Jun 2020 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू  
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Number of corona infected crosses five thousand in Jammu and Kashmir
Corona - फोटो : Twitter

प्रदेश में में रविवार को 163 नए मामले सामने आने के साथ कोरोना संक्रमितों का ग्राफ 5000 के पार पहुंच गया हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमित की संख्या 5041 पहुंच गई हैं। नए मामलों में दस सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के पांच जवान, एक डॉक्टर और 11 महीने का बच्चा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जम्मू में एक और कश्मीर संभाग में तीन मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा बढ़कर 59 पर पहुंच गया हैं। राहत भरी खबर बस यह हैं कि 120 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 23 व कश्मीर संभाग से 97 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


 जम्मू जिले में रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें पांच ट्रेवलर्स (यात्री) हैं जो पहले से ही क्वारंटीन में थे। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो कुलगाम में 16, बारामुला में तीन, श्रीनगर में दस, अनंतनाग में पांच, शोपियां में 45, कुपवाड़ा में 9, बांदीपोरा में तीन, पुलवामा में 33, उधमपुर में तीन, कठुआ में चार, सांबा में आठ, राजोरी में एक, डोडा में छह मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए 163 मामलों से 32 मामले यात्रियों के व 131 मामले सामुदायिक संक्रमण के सामने आए हैं। प्रदेश में 2389 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं और कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2593 हैं। इनमें जम्मू संभाग में 745 और कश्मीर संभाग में 1848 मामले हैं। वहीं जम्मू में कोरोना संक्रमित 59 वर्षीय मरीज की रविवार को मौत हो गई। 


वहीं कश्मीर संभाग में तीन मरीजों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 59 पर पहुंच गया हैं। जम्मू संभाग में अब तक सात लोग कोरोना की वजह से जिंदगी हार चुके हैं। कश्मीर संभाग में मरने वालों की संख्या 52 पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed