फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nss woluntier camp

Jammu News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने सीखे समाजसेवा के गुर

विज्ञापन
nss woluntier camp
संवाद न्यूज एजेंसी आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज में चल रहे विशेष शीतकालीन शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी प्रो. बिंदू कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रो. रजनी भगत मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य व अन्य स्टाफ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर की। प्राचार्य प्रो. रजनी भगत ने शिविर के दौरान एनएसएस इकाई द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक गतिविधियों में सरस्वती वंदना, एनएसएस गीत, डोगरी नृत्य, भांगड़ा, कविता आदि शामिल थे। शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एनएसएस के स्वयंसेवक आशीष ने भी शिविर के बारे में अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य ने एनएसएस यूनिट की पूरी टीम को इस तरह के शानदार शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने शिविर के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका की भी सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जसलीन कौर व कोमल प्रीत कौर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. सुखविंदर कौर ने किया। कार्यक्रम का समन्वयन पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रो. विजय कुमारी ने किया। इस दौरान स्टाफ सदस्यों में डॉ. बलविंदर कौर, प्रो. स्वाति, डॉ. अनुराधा शर्मा, प्रो. रेणु शर्मा, प्रो. काजल प्रेमी और प्रो. निशा कुमारी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed