फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nss volunteers donated 50 thousand rupees to pm cares fund

एनएसएस स्वयंसेवियों ने आपदा कोष में दिए 50,000 रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
nss volunteers donated 50 thousand rupees to pm cares fund
जम्मू। ऐसे समय में जब समूचा राष्ट्र और विश्व कोरोना के रूप में आधुनिक मानव इतिहास की एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है, ऐसे में हर कोई इससे निपटने में अपना सहयोग कर रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी भी देश भर में अपनी पूरी शक्ति से आम लोगों और प्रशासन को यथा संभव सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में दो युवाओं ने समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जम्मू विश्वविद्यालय के स्वयंसेवी जसवीर सिंह और राजस्थान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवी लवेंद्र सिंह शेखावत ने जम्मू -कश्मीर आपदा कोष में 50,000 की राशि का सहयोग दिया है। उनके इस प्रयास ने समाज में एक नया उदाहरण पेश किया है जहाँ पर राजस्थान का एक युवा जम्मू -कश्मीर के लोगों के लिए अपना योगदान दे रहा है। यह इस सांझा चुनौती के विरूद्ध भारत के लोगों की एकता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। दोनों को भारत सरकार सामाजिक क्षेत्र में इनके उतकृष्ट योगदान के लिए इंदिरा गांधी एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। लवेंद्र सिंह रूस और जसवीर सिंह दक्षिण कोरिया में युवा प्रतिनिधियों के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। लवेंद्र सिंह शेखावत इससे पहले पीएम केयर फंड में 1,00,000 रुपये और राजस्थान आपदा कोष में 51,000 रुपये की राशि का योगदान कर चुके हैं। वह लोगों में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। जसवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ घर में निर्मित मास्क आम लोगों में बांट रहे हैं और आम लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा लाकडाउन का पूरी निष्ठा से पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं। वह कई राष्ट्रीय मंचो पर जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह संजीवनी जन कल्याण ट्रस्ट जम्मू -कश्मीर के प्रेसिडेंट भी हैं। दोनों युवाओं ने लोगों से अपील की है कि विपदा की इस घड़ी में आगे आएं और प्रशासन का सहयोग करें तथा जरूरतमंदों की सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed