फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nsa Ajit Doval interacts with locals in Anantnag, Lieutenant Gen RP Singh visited Yol Cantt

कश्मीरः अब अनंतनाग में भेड़ पालकों से मुलाकात करते नजर आए अजीत डोभाल

Sat, 10 Aug 2019 08:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Aug 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
nsa Ajit Doval interacts with locals in Anantnag, Lieutenant Gen RP Singh visited Yol Cantt
अजीत डोभाल - फोटो : ani

केंद्र द्वारा अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने करने के बाद से कश्मीर के लोगों के बीच विश्वास बहाली के लिए सक्रिय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को वह आतंकवाद के गढ़ कहलाने वाले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में नजर आए। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बकरीद के लिए यहां पहुंचे पशु व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। डोभाल छह अगस्त से ही कश्मीर घाटी में जमे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने श्रीनगर का दौरा किया था जबकि वीरवार को वह शोपियां में लोगों के साथ बिरयानी भी खायी थी। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।  
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, शनिवार को एनएसए डोभाल अनंतनाग के पशु बाजार में पहुंच गए। जहां उन्होंने भेड़ों को लेकर पहुंचे व्यापारी से उसकी कीमत, खानपान और वजन के बारे में पूछा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह, पश्चिमी सेना के कमांडर मौजूदा हालातों का जायजा लेने के लिए पैदल निकले। इस दौरान उन्होंने याल कैंट और राइजिंग स्टार कोर के क्षेत्रों का दौरा किया। बता दें कि वह एक दिन के दौरे पर इस क्षेत्र में हैं।

 

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने श्रीनगर शहर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दो घंटे से ज्यादा का समय बिताया। उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। साथ ही सीआरपीएफ जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।
 

जिस दौरान डोभाल बाजार में पशुओं के बारे में जानकारी ले रहे थे तभी एक युवा व्यापारी ने डोभाल को यह बताने के बाद वह मवेशियों को द्रास से लाया है, उनसे पूछा कि क्या वह जानते हैं कि द्रास कहां है? इस प्रश्न का डोभाल कोई जवाब देते इससे पहले ही अनंतनाग के उपायुक्त खालिद जहांगीर ने व्यापारी को बताया कि वह जिस आदमी से बात कर रहा है वह एनएसए हैं। इसके बाद डोभाल ने मुस्कराते हुए उस व्यापारी  की पीठ थपथपाई, हाथ मिलाया और वहां से चले गए। 



शुक्रवार को ईदगाह इलाके का दौरा किया था
इससे पहले शुक्रवार को डोभाल ने सहयोगियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ श्रीनगर के ईदगाह इलाके का दौरा किया कई जगह रुककर स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी। बाद में उन्होंने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मचारियों से बात की और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके शानदार काम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed