फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now teachers of all schools will be able to teach disabled children

दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने में अब सभी स्कूलों के शिक्षक होंगे सक्षम

विज्ञापन
Now teachers of all schools will be able to teach disabled children
जम्मू। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा की ओर से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय संस्थान (एन.आई.ई.पी.आई.डी) के साथ मिलकर शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

10 दिनों तक चली ऑनलाइन कार्यशाला में एनआईईपीआईडी की संकाय सदस्यों ने सौ शिक्षकों को तैयार किया। समग्र शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए सौ शिक्षकों को ट्रेनिंग दी। इसमें इन्हें बताया गया कि बौद्धिक अशक्तता और ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को कैसे पढ़ाया जाएगा। साथ ही उनके अभिभावकों को घर में उनकी देखभाल करने के बाद भी बताएंगे। कार्यशाला के समापन के बाद समग्र शिक्षा अब इन सौ प्रशिक्षित अध्यापकों की मदद से चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करेगा। इसके बाद किसी भी स्कूल में इस तरह का बच्चा दाखिला लेगा तो उक्त स्कूल के अध्यापक ही उसे पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed