फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now officers will be recruited every year in Jammu and Kashmir, by March 2022, 10 thousand posts will be recruited

जम्मू कश्मीर:  प्रदेश में अब हर साल होगी अफसरों की भर्ती, मार्च 2022 तक 10 हजार पदों पर होगी भर्ती 

Thu, 18 Nov 2021 04:07 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 04:07 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में अब प्रशासन, पुलिस और लेखा विभाग में राजपत्रित (गजटेड) अफसरों की हर साल संयुक्त भर्ती परीक्षा होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Now officers will be recruited every year in Jammu and Kashmir, by March 2022, 10 thousand posts will be recruited
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अब प्रशासन, पुलिस और लेखा विभाग में राजपत्रित (गजटेड) अफसरों की हर साल संयुक्त भर्ती परीक्षा होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) कंबाइंड कंपीटीटिव एक्जामिनेशन के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती का कैलेंडर तैयार करेगा। यह कैलेंडर जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग को दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व राजपत्रित पदों की भर्ती का कोई कैलेंडर नहीं था। कई बार भर्ती प्रक्रिया कई वर्षों बाद चलाई जाती थी। वहीं मुख्य सचिव ने मार्च 2022 तक सरकारी विभागों में 10 हजार पदों की भर्ती का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने बोर्ड को दिशा निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव को बोर्ड की ओर से बताया गया कि दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्य सचिव ने बोर्ड से कहा कि वह मार्च 2022 तक सब इंस्पेक्टरों के 1200 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करें। उन्होंने सामान्य प्रशासनिक विभाग से कहा कि वह बोर्ड को अतिरिक्त स्टाफ मुहैया करवाएं ताकि भर्ती का लक्ष्य समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव, जेकेएसएसबी के अध्यक्ष और जेकेपीएससी के सचिव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed