फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now alert citizens to file complaints of corruption on mobile app

Jammu Kashmir: अब 'सतर्क नागरिक मोबाइल एप' पर दर्ज कराएं भ्रष्टाचार की शिकायतें

Fri, 08 Jan 2021 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Jan 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Now alert citizens to file complaints of corruption on mobile app
सतर्क नागरिक मोबाइल एप - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अब लोग मोबाइल एप पर भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए सतर्क नागरिक मोबाइल एप लांच किया गया है। एप पर न केवल शिकायतें दर्ज होंगी बल्कि उस शिकायत के संबंध में हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकेगी। इससे प्रदेश प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सतर्क नागरिक मोबाइल एप और एसीबी का विभागीय सतर्कता पोर्टल डीवीओ को लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और जवाबदेह शासन को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं करेगी। 
विज्ञापन


सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से आम लोगों के हितों की अनदेखी होती है। डीवीओ पोर्टल की मदद से भर्तियों, अनुबंधों के खिलाफ किए जाने वाले कार्य, भुगतान आदि मामलों के खिलाफ जल्द काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें एप

यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। मोबाइल एप डाउनलोड होने के बाद इसे उपयोग करने वाले उपभोक्ता का पंजीकरण होगा और उसे एक विशिष्ट आईडी नंबर आवंटित होगा। इसकी मदद से वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने के साथ उसकी स्थिति को भी ट्रैक कर सकेेगा।

एसीबी ने 202 करोड़ की संपत्तियां जब्त की
एसीबी के निदेशक आनंद जैन ने बताया कि एसीबी ने भ्रष्ट लोगों पर शिकंजा कसा है। अब तक 202 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। एसीबी में 31 दिसंबर तक 71 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 48 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। दस मामलों में सरकारी अधिकारी रंगेहाथ पकड़े गए हैं। आठ आय से अधिक संपत्ति के मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed