{"_id":"5fc8cdb50f9e307a047ca651","slug":"notification-released-for-1997-recruitment-for-kashmiri-pandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडितों के लिए 1997 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडितों के लिए 1997 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी
Thu, 03 Dec 2020 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 03 Dec 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए संभाग और जिला कैडर के 1997 पद भर्ती के लिए अधिसूचित कर दिए हैं। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत विभिन्न विभागों में इन पदों को माइग्रेंट और नॉन माइग्रेंट कश्मीरी पंडितों के लिए अधिसूचित किया गया है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी की अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए 7 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे। फार्म जमा कराने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर रहेगी। अभ्यर्थियों की नियुक्ति एसआरओ 412 के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
ओपन मेरिट के लिए आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, जबकि दिव्यांगों के लिए यह सीमा 42, सरकारी कर्मी व अनुबंध कर्मी के लिए 40, पूर्व सैनिक के लिए 48 और अन्य आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पिता के आरोपों पर शेहला रशीद का पलटवार, बोलीं- उनको मेरे बारे में कोई ज्ञान नहीं, गूगल सर्च कर लेते