फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notification of holidays issued in Jammu and Kashmir, this time also did not get holiday on Maharaja Hari Singh Jayanti

जम्मू कश्मीर: छुट्टियों की अधिसूचना की जारी, महाराजा हरि सिंह जयंती पर इस बार भी नहीं मिला अवकाश

Fri, 17 Dec 2021 01:46 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 01:46 AM IST
सार


जम्मू कश्मीर सरकार ने 2022 के लिए प्रदेश और संभागीय स्तर की सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार भी जम्मू संभाग के लोगों की पूरानी मांग महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित नहीं किया गया है। 
 

विज्ञापन
Notification of holidays issued in Jammu and Kashmir, this time also did not get holiday on Maharaja Hari Singh Jayanti
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 2022 में जम्मू-कश्मीर में सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी कर दी है। सूची में इस बार भी महाराजा हरि सिंह की जयंती 23 सितंबर को जगह नहीं मिली है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के अतिरिक्त सचिव रोहित शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के तहत साल 2022 में प्रदेश स्तर के कुल 28 अवकाश रहेंगे। रविवार नौ जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर अवकाश रहेगा। 26 जनवरी बुधवार को गणतंत्र दिवस, एक मार्च को महाशिवरात्रि और शव-ए मेराज, 21 मार्च को नवरोज, दो अप्रैल को पहले नवरात्र पर अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन


दस अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को बैसाखी और डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर अवकाश रहेगा। 29 अप्रैल को शब-ए कद्र व जमात उल विदा, तीन मई को ईद, 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 15 जून को गुरु हरगोविंद जी के प्रकाशोत्सव की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

 

दस और 11 जुलाई को ईद-उल अजहा, आठ अगस्त को आशूरा, 15 अगस्त को सोमवार को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त को जन्माष्टमी, दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, चार अक्तूबर को महानवमी, पांच अक्तूबर को दशहरा, आठ अक्तूबर को ईद-ए मिलाद उन नबी, 24 अक्तूबर को दीवाली और 26 अक्तूबर को विलय दिवस का अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आठ नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव का अवकाश रहेगा। 


 
ये होंगी कश्मीर संभाग की छुट्टियां 
कश्मीर के संभागीय अवकाश में चार मार्च को शव-ए मेराज के बाद का शुक्रवार, आठ जून को मेला खीर भवानी, छह जुलाई को शाह-ए हमदान साहिब के उर्स का अवकाश और 22 अक्तूबर को शेख नूर-उद्दीन साहिब के उर्स की छुट्टी रहेगी। 
 
जम्मू संभाग में ये रहेंगे सरकारी अवकाश
जम्मू संभाग के संभागीय अवकाश में 13 जनवरी को लोहड़ी, 16 फरवरी को गुरु रवि दास जयंती की छुट्टी  और 18 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। इसके अलावा आठ स्थानीय अवकाश और चार रिस्ट्रेक्टेड अवकाश भी रहेंगे। रिसट्रेक्टेड अवकाश में परशुराम जयंती की छुट्टी तीन मई को और गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस तीन जून को होगा। कबीर जयंती पर 14 जून को अवकाश रहेगा और 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed