फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notification issued for polls to four Rajya Sabha seats of JK

जम्मू कश्मीर में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 22 Jan 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Jan 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for polls to four Rajya Sabha seats of JK

जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। विधानसभा के सचिव एवं चुनाव के रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान ने चार राज्यसभा सीटों के लिए तीन अधिसूचनाएं जारी की।

विज्ञापन


28 जनवरी 2015 तक नामांकन भरे जाएंगे। 29 जनवरी को नामांकनों की जांच होगी और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। सात फरवरी को सुबह नौ से सायं चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान ने अमर उजाला को बताया कि जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय में 28 फरवरी तक विधानसभा में रिटर्निंग अफसर (सचिव) और सहायक रिटर्निंग अफसर (उप सचिव) कार्यालय परिसर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 जनवरी तक नाम वापिस लिए जा सकते है। अगर जरूरी हुआ तो सात फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर सायं चार बजे तक मतदान होगा। जम्मू कश्मीर से राज्यसभा सांसद एवं विपक्ष के नेता गुलाम नबी और प्रो. सैफुद्दीन सोज के फरवरी में होने जा रहे कार्यकाल समाप्ति की वजह से दो सीटें रिक्त हो रही है।


जबकि गुलाम नबी वानी का कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त हो रहा है और मोहम्मद शफी विधानसभा के लिए चुने जाने पर 12 जनवरी को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed