{"_id":"63c24a2b4b10ad40f0225833","slug":"northern-command-will-organize-exhibition-weapons-women-college-of-udhampur-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी, महिला कॉलेज में सेना के खोजी कुत्ते दिखाएंगे करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी, महिला कॉलेज में सेना के खोजी कुत्ते दिखाएंगे करतब
Sat, 14 Jan 2023 11:52 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:52 AM IST
सार
उधमपुर के सरकारी महिला कॉलेज में सेना की उत्तरी कमान हथियार और आधुनिक उपकरण की प्रदर्शनी लगाएगी। इसके माध्यम से सेना में भर्ती होने के बारे में भी बताया जाएगा। कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में आधुनिक हथियार(FILE)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तरी कमान रविवार को सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर में 'अपने सुरक्षाबलों को जानें' मेला का आयोजन होगा। इसमें कई तरह के कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, और विशेष तौर पर हथियार और आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य मेहमान होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। सबसे पहले एएलएच डिस्पले का आयोजन होगा। इसके बाद डॉग शो होगा।
विज्ञापन
इसमें सेना के कुत्ते करतब दिखाएंगे। दर्शाया जाएगा कि किस तरह ये प्रशिक्षित कुत्ते दुश्मनों की साजिश का पता लगाते हैं। इसके बाद सेना के बैंड डिस्पले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
अंत में मिलिट्री उपकरणों और हथियारों को दिखाया जाएगा। इसमें सेना के आधुनिक उपकरण और हथियारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।