{"_id":"655a6f57afbbf68d6e0e15ca","slug":"northern-command-chief-visited-rajori-jammu-news-c-10-jam1029-245841-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब \nदिया जाएगा : ले. जनरल द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा : ले. जनरल द्विवेदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उत्तरी कमान प्रमुख ने राजोरी के बुद्धल और कुलगाम का किया दौरा
- आतंकवाद विरोधी अभियानों की सफलता के लिए जवानों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। वह रविवार को राजोरी के बुद्धल इलाके के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद विरोधी ग्रिड में तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। कमांडर ने बुद्धल ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराने के लिए जवानों को बधाई दी। उन्होंने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम का भी दौरा किया जहां पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के पांच आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। उन्होंने सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी।
बुद्धल में ले. जनरल द्विवेदी ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। बहरोट में एक आतंकी को मार गिराने के बाद पैदा हुए हालात को लेकर सुरक्षा स्थिति व परिचालन तैयारियों पर सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की। उत्तरी कमान प्रमुख को देश विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए एक मजबूत और ठोस रणनीति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई।
कमांडर ने दौरे के दौरान इलाके में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी खोज में नवोन्मेषी व अथक होने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि काफी समय से राजोरी के इलाकोें में आतंकियों की मूवमेंट दर्ज की जा रही है। दहशतगर्दों की धरपकड़ के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने लगातार बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा है। कमांडर ने कड़े निर्देश दिए कि उन आतंकियों को जल्द तलाश कर ढेर किया जाए।