{"_id":"63c29896e9aa630b2d43b74a","slug":"northern-command-chief-said-ending-terrorism-conspiracies-neighbors-will-fail-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे राजोरी, कहा- आतंकवाद खत्म कर पड़ोसियों की साजिशें करेंगे नाकामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे राजोरी, कहा- आतंकवाद खत्म कर पड़ोसियों की साजिशें करेंगे नाकामयाब
Sat, 14 Jan 2023 05:28 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:28 PM IST
सार
राजोरी में व्हाइट नाइट कोर के वेटरन्स डे कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
राजोरी में पूर्व सैन्य कर्मियों ने मिलते उत्तरी कमान प्रमुख द्विवेदी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कमान प्रमुख जीओसी-इन-सी उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश के खिलाफ पड़ोसी देशों की साजिशें कामयाब नहीं होंगी। राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे और पड़ोसी देशों के ऐसे प्रयासों को विफल कर देंगे।
शनिवार को राजोरी में व्हाइट नाइट कोर के वेटरन्स डे कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। द्विवेदी ने कहा कि राजोरी की भूमि, वीरों और योद्धाओं की धरती है।
विज्ञापन
इस भूमि पर पड़ोसी देश के षड्यंत्रों और नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने हिंसा पर प्रभावी नियंत्रण पाया है। जो लोग प्रॉक्सी वार छद्म युद्ध के सहारे अपने राजनीतिक मंसूबों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जा रहा है।
हमारे इस संकल्प में भूतपूर्व सैनिकों की भागीदारी से विलेज डिफेन्स कमेटी को और सशक्त एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह आतंवादियों से मुकाबला करने के लिए तैयार है।
ऑपरेशन सद्भावना के तहत कई कल्याणकारी पहल की गई है, जिसमें बुनियादी ढांचा विकास, चिकित्सा, महिला और युवा सशक्तीकरण, शैक्षिक पर्यटन और खेल कुछ टूर्नामेंट शामिल है। उन्होंने कहा कि सेना और नार्थर्न कमांड पूर्व सैनिकों की सेवा में हमेशा प्रतिबद्ध है।