फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command chief said, ending terrorism conspiracies neighbors will fail

जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे राजोरी, कहा- आतंकवाद खत्म कर पड़ोसियों की साजिशें करेंगे नाकामयाब

Sat, 14 Jan 2023 05:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

राजोरी में व्हाइट नाइट कोर के वेटरन्स डे कार्यक्रम में  लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
Northern Command chief said, ending terrorism conspiracies neighbors will fail
राजोरी में पूर्व सैन्य कर्मियों ने मिलते उत्तरी कमान प्रमुख द्विवेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कमान प्रमुख जीओसी-इन-सी उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश के खिलाफ पड़ोसी देशों की साजिशें कामयाब नहीं होंगी। राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे और पड़ोसी देशों के ऐसे प्रयासों को विफल कर देंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन

शनिवार को राजोरी में व्हाइट नाइट कोर के वेटरन्स डे कार्यक्रम में  लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। द्विवेदी ने कहा कि राजोरी की भूमि, वीरों और योद्धाओं की धरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भूमि पर पड़ोसी देश के षड्यंत्रों और नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने हिंसा पर प्रभावी नियंत्रण पाया है। जो लोग प्रॉक्सी वार छद्म युद्ध  के सहारे अपने राजनीतिक मंसूबों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जा रहा है।


हमारे इस संकल्प में भूतपूर्व सैनिकों की भागीदारी से विलेज डिफेन्स कमेटी को और सशक्त एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह आतंवादियों से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

ऑपरेशन सद्भावना के तहत कई कल्याणकारी पहल की गई है, जिसमें बुनियादी ढांचा विकास, चिकित्सा, महिला और युवा सशक्तीकरण, शैक्षिक पर्यटन और खेल कुछ टूर्नामेंट शामिल है। उन्होंने कहा कि सेना और नार्थर्न कमांड पूर्व सैनिकों की सेवा में हमेशा प्रतिबद्ध है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed