फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command Army Commander travels by train in the Valley: Interacted with locals and tourists, inquired about security arrangements from officials

उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर ने की घाटी में ट्रेन से यात्रा: स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की, अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना 

Wed, 12 Jan 2022 05:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 05:42 PM IST
सार

उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी ने अनंतनाग से काजीगुंड तक ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने स्थानीय लोगों, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। 

विज्ञापन
Northern Command Army Commander travels by train in the Valley: Interacted with locals and tourists, inquired about security arrangements from officials
ट्रेन में यात्रा के दौरान बच्चे को गोद में उठाते सैन्य अधिकारी। - फोटो : सेना

विस्तार

उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी ने अचानक अनंतनाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के साथ बातचीत की। पर्यटकों से उन्होंने कई चीजों के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने अनंतनाग से काजीगुंड तक की यात्रा ट्रेन से की। उनके साथ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे भी मौजूद थे। जोशी लगातार स्थानीय नागरिकों से मिलते रहते हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए उधमपुर से कारगिल तक एक मोटर बाइक रैली का नेतृत्व किया था। बुधवार को ट्रेन में चढ़ने से पहले सैन्य कमांडर ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की। सैन्य कमांडर के साथ यात्रा करने वाले नागरिक और पर्यटक काफी खुश दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed