{"_id":"65019f41e220fbe35205d6e8","slug":"northern-army-commander-upendra-dwivedi-foreign-terrorists-using-nepal-and-punjab-road-to-disrupt-peace-in-jam-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: प्रदेश में अशांति फैलाने के लिए विदेशी आतंकी भेजने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान- उत्तरी सेना कमांडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: प्रदेश में अशांति फैलाने के लिए विदेशी आतंकी भेजने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान- उत्तरी सेना कमांडर
Wed, 13 Sep 2023 10:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:19 PM IST
सार
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्दर दिववेदी ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में शांति बाधित करने के लिए घुसपैठियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वाले सभी प्रयासों को विफल किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्दर दिववेदी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्दर द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि सेना ने पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा पर विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षाबल हर आतंकी गतिविधि को विफल कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान विदेशी आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। इन नापाक साजिशों को लगातार सतर्क सुरक्षाबलों द्वारा असफल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए सेना कमांडर ने कहा, 'सेना ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए ही पुंछ और राजौरी में एलओसी पर विदेशी आतंकियों को मार गिराया है।'
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि राजोरी में ऑपरेशन के दौरान सेना के श्वान केंट के अलावा एक सैनिक वीरगति को प्राप्त हुआ। केंट ने राजोरी में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान बहादुरी के साथ मुकाबला किया।
विज्ञापन
उत्तरी सेना के कमांडर ने कहा कि 2022 में जम्मू-कश्मीर में 1.88 करोड़ पर्यटक आए और इस साल प्रशासन को 2.25 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है, लेकिन पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में शांति को बाधित करने के लिए घुसपैठियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वाले सभी प्रयासों को विफल किया जाएगा।