फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Army Commander Lt Gen Upendra Dwivedi said status quo maintained with China on LAC in Ladakh

जम्मू: लद्दाख में LAC पर चीन के साथ यथास्थिति बरकरार, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण में हालात- उत्तरी सेना प्रमुख

Tue, 21 Mar 2023 02:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 02:15 PM IST
सार

उत्तरी सेना प्रुमुख ने कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( एलएसी) पर चीन के साथ यथास्थिति बनी हुई है और विभिन्न स्तरों पर बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Northern Army Commander Lt Gen Upendra Dwivedi said status quo maintained with China on LAC in Ladakh
Jammu - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ यथास्थिति बनी हुई है और विभिन्न स्तरों पर बातचीत चल रही है। कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है। जम्मू-कश्मीर जहां आतंकी घटनाओं को पूरी तरह से रोकने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन


उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी) ने जम्मू शहर के डिगियाना में जम्मू-कश्मीर राइफल्स के मेगा 'वेटरन्स संपर्क' रैली को संबोधित के दौरान ये बातें कहीं। कार्यक्रम में 800 से अधिक दिग्गजों और वीर नारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा, 'एलएसी पर चीन के साथ यथास्थिति बनी हुई है। विभिन्न स्तरों पर बातचीत चल रही है और हमारे सभी फॉर्मेशन उच्च स्तर की ऑपरेशन तैयारियों पर हैं।' उत्तरी सेना अध्यक्ष ने पिछले साल एक फरवरी को कहा था कि भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में एलएसी के निकट कई क्षेत्रों में गतिरोध के चलते बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठ की कोशिशें की गईं असफल
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम की निरंतरता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सीमापार से घुसपैठ की कुछ कोशिशें हुई हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।

आतंकवाद रोधी अभियान जारी
उन्होंने कहा, भीतरी इलाकों में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। हमारा आतंकवाद रोधी अभियान पूरी तरह से नागरिक प्रशासन के साथ काम कर रहा है और आतंकी घटनाओं को पूरी तरह से रोकने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें- गुजरात जालसाज किरण पटेल की जमानत पर फैसला 23 को, घाटी में तीसरे दौरे के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में  किया जागरूक
रैली का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर राइफल्स के पूर्व सैनिकों, उनके निकटतम रिश्तेदारों और जम्मू के निकटतम जिले और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली वीर नारियों तक पहुंचना रहा। कार्यक्रम के दौरान उनकी समस्याओं और पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और वीर नारियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नवीनतम जानकारी के बारे में बताया गया।


1820 में हुई थी जेएके राइफल्स
जेएके राइफल्स की बहादुरी के बारे में बात करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि रेजीमेंट की स्थापना 1820 में जम्मू में हुई थी और इसने तिब्बत, गिलगित, यासीन, दारेल, हुंजा-नगर, चिलास और जैसे क्षेत्रों पर विजय प्राप्त करते हुए अपनी वीरता और बलिदान का अद्भुत उदाहरण दिया है।

अग्निवीर योजना पर भी बोले उत्तरी सेना अध्यक्ष
अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नई नीति के तहत पहले लिखित परीक्षा होगी और लिखित परीक्षा में पास होने वालों को ही शारीरिक और चिकित्सकीय जांच के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Election in J&K: क्यों जम्मू-कश्मीर में फिलहाल विधानसभा चुनाव जल्द होने के आसार नहीं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed