{"_id":"e1d256a537df74858cb04fd015a2fa32","slug":"no-wall-being-constructed-on-border-bsf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी पर दीवार बनाने का इरादा नहीं : बीएसएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी पर दीवार बनाने का इरादा नहीं : बीएसएफ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Sep 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आईजी राकेश शर्मा ने स्पष्ट कहा है कि जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दीवार बनाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए आधारहीन कहानी बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईबी पर दीवार बनाना संभव ही नहीं है। यह पाकिस्तान की ओर से बनाई गई कहानी है, ताकि संशय बनाया जा सके।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा की परिस्थितियों को देखते हुए कोई भी कह सकता है कि यहां दीवार नहीं बन सकती। पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत की थी कि भारत आईबी पर दीवार बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
दस फुट ऊंची, 135 फुट चौड़ी दीवार 197 किलोमीटर तक बनाने की योजना है। हालांकि भारत ने इसका पहले ही खंडन कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दीवार बनाए जाने से घुसपैठ की कोशिशों पर विराम लग पाएगा? इस सवाल पर आईजी ने कहा कि ऐसा नहीं लगता।
जहां तक घुसपैठ रोकने की बात है, बीएसएफ अपनी ओर से हर आवश्यक कदम उठा रही है। पाकिस्तान द्वारा दीवार बनाने के लगाए आरोपों पर आईजी ने कहा कि वह भी इस बयान से आश्चर्यचकित हैं। पाक क्यों इस तरह के आरोप लगा रहा है, जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।