{"_id":"aad8bea6141b6a3e19bc4070258aa179","slug":"no-teacher-in-primary-school-of-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल में बच्चे हैं पर शिक्षक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल में बच्चे हैं पर शिक्षक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा कसबे के साथ लगते गांव पली का सरकारी प्राइमरी स्कूल पिछले कुछ दिनों से बिना शिक्षकों के चल रहा है। स्कूल में शिक्षकों के नहीं होने से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में पड़ता दिखाई दे रहा है। इसको लेकर विभाग ने भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी हर दिन सुबह पहुंच जाते हैं। वह दिन भर स्कूल में अपने शिक्षकों का इंतजार करते रहते हैं। फिर शाम को चार बजे घरों को वापस चले जाते हैं। शिक्षा विभाग भी स्कूल में शिक्षकों की तैनात नहीं कर पाया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि आगामी तीन तारीख से उनके पेपर शुरू हो रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शिक्षक स्कूल में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वही गांव के लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार कहती है कि बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाओ, दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों की यह हालत है कि बच्चे तो स्कूल में हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा विभाग को चाहिए जितनी जल्द हो स्कूल में शिक्षक उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
दो शिक्षक भेजने को कहा है
इस संबंध में सांबा के मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगल देव का कहना है कि स्कूल की एक टीचर मेडिकल लीव पर हैं। हमने हेडमास्टर को आदेश दे दिए हैं कि स्कूल में दो टीचर आज से ही भेजे जाएं। शुक्रवार को मैं खुद स्कूल का दौरा कर रहा हूूं। स्कूल में जितने शिक्षकों की जरूरत होगी भेजे जाएंगे।