फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no swine flu testing facility in jammu and kashmir

स्वाइन फ्लू: जम्मू में ना सुविधाएं और ना दवाएं

Wed, 18 Feb 2015 11:49 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
no swine flu testing facility in jammu and kashmir

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के खून और थूक के सैंपलों की जांच के लिए संभाग के दस जिलों पर टेस्टिंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेवल डिसीज लेबोरेटरी पर निर्भर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


संभाग स्तर पर आइसोलेट की सिर्फ जीएमसी के चोपड़ा नर्सिगिं होम में सुविधा है। हालांकि, स्वाइन फ्लू के बढ़ते दायरे को देखते हुए जिला और ब्लाक स्तर पर आइसोलेट बेड स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रियासत के तीनों संभागों में स्वाइन फ्लू बढ़ने की आशंका और बढ़ गई है। कश्मीर में स्वाइन फ्लू से कई लोगों की अनाधिकारिक तौर पर मौत भी हो चुकी है। कई मरीजों को वेंटिलेटर पर इलाज देना पड़ रहा है, लेकिन स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे संदिग्ध मामलों के बावजूद जम्मू संभाग में सैंपलों के टेस्टिंग की कोई सुविधा शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर, 2009 से स्वाइन फ्लू दस्तक देता आ रहा है। उस समय जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के खैरी सरोर गांव के एक निवासी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। उस समय जम्मू संभाग में 60 से ज्यादा लोग स्वाइन प्लू से पाजिटिव पाए गए थे, जिन्हें तत्काल इलाज दिया गया। इसके कई सालों बाद भी स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए इंतजाम औपचारिकताओं तक ही सीमित हैं।

तीन से सात दिन में आ पाती है मरीज की जांच रिपोर्ट

no swine flu testing facility in jammu and kashmir

दिल्ली भेजे जा रहे सैंपलों की रिपोर्ट 3 से 7 दिन के भीतर आ रही हैं। ऐसे में संदिग्ध मरीजों को कौन सा इलाज दिया जाए, ये रिपोर्ट पर निर्भर रहता है। इससे मरीज को उचित इलाज मिलने में देरी होती है।

कश्मीर की बात करें तो वहां दस जिलों पर स्किमस में सैंपलों की टेस्टिंग की सुविधा दी गई है, लेकिन जम्मू संभाग में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है।

लेकिन जिला स्तर पर ऐसे मरीजों को उचित इलाज देने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। नए दिशा निर्देशों में जिला अस्पतालों में चार और ब्लाक स्तर पर सीएचसी में दो आइसोलेट बेड स्थापित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed