फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no stand fees in bus stand

बस स्टैंड में अड्डा फीस हो गई बंद

Sat, 14 Nov 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Nov 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
no stand fees in bus stand

जनरल बस स्टैंड, बीसी रोड से राज्य और अंतरराज्यीय वाहनों के गुजरने पर वसूल की जाने वाली अड्डा फीस बंद हो गई है। स्लीपर कोच बस मालिकों के स्टे पर यह कार्रवाई हुई।

विज्ञापन


अड्डा फीस का टेंडर लेने से लेकर अड्डा फीस वसूलने तक विवाद खड़े होते रहे हैं। यही नहीं, जम्मू विकास प्राधिकरण भी कई वर्षों तक अड्डा फीस की अनुमति देने पर लाखों रुपये वसूलता रहा है।
विज्ञापन


अड्डा फीस बंद होने से जहां स्थानीय लोगों को राहत मिली है, वहीं अंतर राज्यीय वाहन चालकों को भी सुविधा हुई है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू के चार से पांच स्लीपर बस मालिकों ने कोर्ट में यह कहते हुए स्टे लिया है कि रोड नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की है, ऐसे में अड्डा फीस नहीं बनती है, लेकिन चालकों पर दबाव बनाकर उनसे बीस से पचास रुपये प्रति फेरे पर वसूल किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) भी पता नहीं किस आधार पर ठेकेदारों से लाखों रुपये लेकर अड्डा फीस वसूलने की उन्हें अनुमति दे रहा था। यह चलन कई वर्षों से चलता आ रहा था, जोकि बस मालिकों के स्टे लेने पर अब जाकर बंद हुआ है।

दूसरी ओर अड्डा फीस वसूलने वालों का कहना है कि जेडीए में लाखों रुपये जमा करवाने के बाद वह अड्डा फीस लेते थे और स्थानीय लोगों से कोई अड्डा फीस नहीं ली जाती थी।


जम्मू के दूसरे जिले के छोटे वाहनों और बाहरी राज्यों के वाहनों से ही अड्डा फीस ली जाती थी। जेडीए के अधिकारियों ने कोर्ट में स्टे होने का हवाला देते हुए कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed