भारत-पाक वार्ता में तीसरे पक्ष की गुंजाइश नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा की विकास पर्व रैली में शामिल होने जम्मू पहुंची केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों पर न तो अलगाववादी और न ही किसी तीसरे पक्ष को शामिल करने की जगह है। जो भी मसले हैं, उन्हें द्विपक्षीय वार्ता से ही हल करने का प्रयास रहेगा।
महंगाई के मुद्दे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीतारमण ने माना कि देश में दालों की कमी है। हालांकि, कहा कि यह समस्या वैश्विक स्तर पर है। उन्होंने कहा कि दालों के आयात के लिए केंद्र सरकार म्यांमार और कनाडा जैसे देशों से वार्ता कर रही है।
उन्होंने कहा कि जहां तक सब्जियों का सवाल है तो इन दिनों सीजनल सब्जियों जैसे टमाटर के मूल्य में बढ़ोतरी देखी जा रही है। महंगाई पर आंकड़ों के मदद से यूपीए-दो सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस समय देश में महंगाई दर 10 फीसदी से ऊपर थी जो अब करीब पांच फीसदी तक आ चुकी है।
उद्योगों में नई जान फूंकने को तैयार
वहीं, राहुल गांधी से परिवर्तन निदेशालय की पूछताछ और जीएसटी पर सुब्रह्मण्यम स्वामी के बयानों पर केंद्रीय मंत्री ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस अवसर पर मौजूद भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने पदोन्नति में आरक्षण पर कहा कि केंद्र ने भाजपा शासित राज्यों में आरक्षण को जारी रखा है।
सीतारमण ने कहा कि जम्मू में बीमार चल रहे उद्योगों में नई जान फूंकने के लिए वे राज्य सरकार खासतौर से मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगी। इसके अलावा वह हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। जम्मू-कश्मीर में नई उद्योग नीति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह कहकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इसे अब तक पढ़ा नहीं है।