{"_id":"62aec8a4315d045e620096b0","slug":"no-recruitment-on-notified-posts-for-one-year-candidates-waiting-for-exam-calendar-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Job: एक साल से अधिसूचित पदों पर भर्ती नहीं, परीक्षा कैलेंडर के इंतजार में उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Job: एक साल से अधिसूचित पदों पर भर्ती नहीं, परीक्षा कैलेंडर के इंतजार में उम्मीदवार
Sun, 19 Jun 2022 12:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:26 PM IST
सार
सरकार फास्ट ट्रैक पर भर्ती करवाने की बात करती है, लेकिन पिछले तीन महीने से कोई भर्ती परीक्षा नहीं हुई है। पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर के तहत अगर परीक्षाएं होती तो अभी तक सभी 1126 पदों पर लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी होती।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने पिछले तीन महीने से कोई लिखित भर्ती परीक्षा नहीं करवाई। इसके कारण एक साल से अधिसूचित 1126 पदों पर लिखित भर्ती परीक्षाएं अटकी हुई हैं। यह पद विभिन्न विभागों में हैं, जिन्हें जेकेएसएसबी ने अधिसूचित किया था। जेकेएसएबी ने इन पदों पर परीक्षा आयोजित करने के लिए 30 मार्च को परीक्षा कैलेंडर जारी किया था, जिसे 14 मई को रद्द कर दिया। कैलेंडर को रद्द किए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक जेकेएसएसबी नया परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी ने अंतिम लिखित भर्ती परीक्षा 27 मार्च को सब-इंस्पेक्टर के 1200 पदों पर करवाई थी। इसके बाद से कोई भी लिखित परीक्षा नहीं हुई। जेकेएसएसबी ने जिन 1126 पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा करवानी थी, उनमें वाइल्ड लाइफ गार्ड के 108 पद, वित्त विभाग में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के 80 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कृषि और बागवानी विभाग के पद भी शामिल हैं। लिखित परीक्षाओं के आयोजन में जेकेएसएसबी की लेटलतीफी का असर उम्मीदवारों की तैयारी पर भी पड़ रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि जेकेएसएबी इन परीक्षाओं का कैलेंडर क्यों नहीं जारी कर रहा है। सरकार फास्ट ट्रैक पर भर्ती करवाने की बात करती है, लेकिन पिछले तीन महीने से कोई भर्ती परीक्षा नहीं हुई है। पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर के तहत अगर परीक्षाएं होती तो अभी तक सभी 1126 पदों पर लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी होती। लगता है कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच का असर अन्य आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी जल्द परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। यह एक अस्थायी कैलेंडर होगा। -राकेश शर्मा, चेयरमैन जेकेएसएसबी।