{"_id":"64386ccf2919ef10b8092607","slug":"no-pay-of-fees-chid-expelled-jammu-news-c-10-jam1005-91940-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फीस न मिलने पर बच्चे को क्लास से निकाला, थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फीस न मिलने पर बच्चे को क्लास से निकाला, थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। आरएम पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र की मां ने फीस देने में देरी होने पर बेटे को क्लास से निकालने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। छात्र वत्सल की मां पूजा ने बताया कि उसके पति व्यापारी हैं, पैसे आते ही फीस जमा करवा देते हैं। इस बार फीस में देरी होने पर बच्चे का रिजल्ट भी नहीं दिया है। बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है और अब उसको क्लास में बैठने भी नहीं दिया जा रहा।
इससे पहले भी हायर अथॉरिटी में शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वत्सल ने अमर उजाला को बताया कि जब भवन प्रभारी मुझे क्लास से बाहर निकालते हैं तो दोस्तों के सामने बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। मुझे पहली क्लास में भी थप्पड़ मारे जाते थे और अब भी मारे जा रहे हैं। जब मम्मी फोन करती है तो मुझे वापस क्लास में भेज दिया जाता है। नहीं तो पूरा दिन बाहर ही बिठाया जाता है। पूजा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने फीस चुका दी है। सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन शुल्क ही बचा है वह भी जल्द चुका देंगे।
-- -- -
स्कूल प्रबंधन का दावा, एक साल से नहीं दी फीस : आरएम पब्लिक स्कूल की चेयरमैन रामेश्वर मैंगी ने कहा कि ऐसा कोई भी मामला नहीं है। अभिभावक आरोप लगाने के लिए स्वतंत्र हैं। अभिभावक द्वारा स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाया जा रहा है। एक साल से बच्चे की मासिक और परिवहन फीस नहीं दी गई है। इस संबंध में रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी सौंपी है।