फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no passport to Geelani till he apologizes for his follies: BJP

गिलानी माफी मांगे तभी मिलेगा पासपोर्ट: भाजपा

Sun, 17 May 2015 05:13 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
no passport to Geelani till he apologizes for his follies: BJP

भाजपा ने रविवार को कहा है कि हुर्रियत कांफ्रेंस(ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को पासपोर्ट को की जरुरत है। अगर वह एक भारतीय तो स्वीकार करे और एक शपथ पत्र दे। वह भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के लिए माफी मांगें।

विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने आज बयान देते हुए कहा कि, 'गिलानी साहिब को तब तक पासपोर्ट नहीं दिया जा सकता है जब तक वह अपनी गलतियों के लिए नहीं माफी मांगते । जिसे वह 25 सालों के करते चले आ रहे हैं।'
विज्ञापन


पासपोर्ट केवल भारतीय नागरिकों के लिए जारी किए जाते हैं। भारत और उसके लोकतंत्र में विश्वास नहीं करने वालों को जारी नहीं किए जाते हैं। जहांगीर ने कहा कि अगर गिलानी पासपोर्ट चाहते है तो उनको इस भूमि के नियम कायदों को मानना पड़ेगा और इस देश के कानून में विश्वास करना होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सुख-सुव‌िधाएं भोग उगलते है ग‌िलानी जहर

no passport to Geelani till he apologizes for his follies: BJP

भाजपा के प्रवक्ता ने कहा क‌ि अगर वह एक भारतीय तो वह भारत व‌िरोधी गत‌ि‍‌व‌िध‌ियों में शाम‌िल नहीं होते है तो तो भारत सरकार उनकी पासपोर्ट की स‌िफार‌िश को मान सकती है।

भारत सरकार उन लोगों को पार्टपोर्ट नहीं दे सकती है जो भारत में रहकर सभी सुख-सुव‌िधाओं और अध‌िकारी का आनंद ले रहे हैं और देश के ख‌िलाफ जहर उगल रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा क‌ि  गिलानी साहिब ने अपनी पूरी जिदंगी में अपनी एक अलग और गलत विचारधारा के तहत जम्मू कश्मीर के लोगों को अंधकार की दुनिया की ओर धकेला है जिसके कारण रियासत में शांति और भाईचारे माहौल पर हमेशा अशांति के बादल मंडराते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि वह अपनी गलतियों को स्वीकार कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed