फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NO Parking in Reasi Court Premises

Jammu News: पार्किंग न होने से अदालत परिसर के बाहर खड़े करने पड़ते हैं वाहन

विज्ञापन
NO Parking in Reasi Court Premises
रियासी कोर्ट के बाहर खड़े वाहन 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिला अदालत में काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा वकीलों के लिए भी कोर्ट के अंदर या बाजार में वाहन खड़े करने के लिए उचित पार्किंग न होने से परेशानी बनी हुई है। अदालत परिसर के भीतर कुछ ही वाहन खड़े किए जाने की क्षमता है।
कोर्ट परिसर में दस से बारह वाहन खड़े करने की जगह है। अन्य कर्मचारियों व वकीलों को अपने वाहन बाहर खड़े करने पड़ते हैं। नई बस्ती मार्ग पर कालका माता मंदिर के सामने अदालत के कर्मियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई गई थी लेकिन मौजूदा समय के दौरान वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने वाहन खड़े कर रखे हैं। कुछ स्थान पर रेहड़ी फड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

दुकानदार अनिल ने बताया कि कोर्ट के बाहर वाहन खड़ा करना कर्मचारियों व एडवोकेट की मजबूरी बन गई है। अदालत में आने वाले लोगों को भी अपने वाहन खड़ा करने के लिए स्थान ढूंढना पड़ता है। अभिनव शर्मा ने कोर्ट के लिए उचित पार्किंग बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह ने बताया कि कर्मचारियों और वकीलों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के लिए उन्होंने प्रयास शुरू किया है। इस संदर्भ में वह उपराज्यपाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed