{"_id":"680e8b72374454020408c6ce","slug":"no-pakistani-national-in-reasi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122699-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी जिले में कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी जिले में कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले की किसी भी तहसील या ब्लॉक में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। हालांकि एक रोहिंग्या परिवार के तलवाड़ा क्षेत्र में रहने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्चधिकारियों को सौंप दी है।
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के बाद देश भर में आक्रोश का माहौल है। केंद्र सरकार ने भारत में जहां-जहां भी पाकिस्तानी नागरिक हैं, उन्हें 48 घंटों में देश छोड़ने को कहा था। इसके साथ ही सभी राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश कर उनकी संख्या की सूची तैयार करने को कहा गया था। रियासी में की गई जांच के बाद कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं मिला है। हालांकि एक रोहिंग्या परिवार तलवाड़ा क्षेत्र में रह रहा है। इस परिवार में एक पुरुष व एक महिला के साथ तीन बच्चे हैं।